विदेशी मुद्रा भंडार क्या है? भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कितना है? 1990 से अब तक

Share
विषय-सूची Hide

अभी जल्द ही आपने सुना या पढ़ा होगा की भारत विदेशी मुद्रा भंडार  रखने के मामले में Russia को पीछे कर दुनिया में चौथे स्थान पर आ गया है। क्या आपको पता है की विदेशी मुद्रा भंडार क्या है? अगर नहीं तो आइए और विस्तार में जानते है की फोरेक्स रिज़र्व क्या होता है, विदेशी मुद्रा भंडार क्या है और भारत के पास कितना है?

विदेशी मुद्रा भंडार क्या है? (What is Forex Reserve in Hindi)

 विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) यह  एक तरह की पूँजी होती है जो किसी भी देश के सेंट्रल बैंक द्वारा आरक्षित  किया जाता है इसमें ये शर्ते है कि यह जिस देश में रिज़र्व रखा जाता है यह उस देश की Currency को छोड़कर दूसरे देश की Currency होनी चाहिए। Forex दो शब्दो से मिलकर बना है (Foreign + Exchange) जिसका अर्थ है विदेशी विनिमय, Reserve का मतलब होता है आरक्षित करना अर्थात किसी भी देश के द्वारा विदेशी विनिमय को आरक्षित करना ही विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) कहा जाता है।

दुनिया में सबसे ज्यादा रिज़र्व के रूप U.S. Dollar को रखा जाता है। बहुत से देश रिज़र्व Gold के रूप में भी रखते हैजिस देश में जितना ज्यादा Forex Reserve होगा वो देश उतना ही अधिक मात्रा में किसी भी देश कोई वस्तु खरीद सकता है। यदि कोई भी देश किसी दूसरे देश से सामान खरीदना चाहता है तो वो अपने देश की Currency नहीं दे सकता इसलिए उसे Dollar या Gold देकर सामान खरीदना होगा।

किसी भी देश की आर्थिक मंदी के समय Forex Reserve ही उस देश की अर्थव्यवस्था को सपोर्ट या बैकअप देता है। क्योंकि अगर किसी देश के Central Banks का Forex Reserve शून्य हो जाये तो वो किसी भी देश कोई भी वस्तु नहीं खरीद पायेगा। जिस देश के पास जितना  ज्यादा Forex Reserve होगा वो आर्थिक मंदी में भी अपने देश के लोगो का अच्छे तरीके से पालन पोषण कर लेगा।

यह भी पढ़े फॉरेक्स ट्रेडिंग क्या है? ( What is Forex Trading in Hindi) 2021

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कहाँ और किस रूप में रखा है? (Where and in What Form is India’s Foreign Exchange Reserves Kept)

भारत में Forex Reserve यूएस डॉलर, गोल्ड, होल्डिंग ऑफ़ कैश, बैंक डिपाजिट, बॉन्ड्स और दूसरे वित्तीय पूंजी विदेशी मुद्रा के रूप में है। भारत में इसका सारा कंट्रोल रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) के हाथ में है। भारतीय मुद्रा को भारत में रिज़र्व के रूप में नहीं रखा जा सकता क्योंकि विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) का मतलब ही है विदेशी मुद्राओ को रक्षित करना। भारत में सबसे ज्यादा Foreign Exchange Reserve अमरीकी डॉलर के रूप में रखा है क्योकि दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रेड U.S. Dollar से ही होता है।

जिस देश के पास फॉरेन रिज़र्व के रूप में U.S. डॉलर जितना अधिक होगा वो देश आसानी से किसी भी आर्थिक मंदी में वस्तुओ को विदेशो से खरीद सकता है। यह किसी भी देश के सेंट्रल गवर्नमेंट के एजेंसी की बैकअप फण्ड सपोर्ट होता है। RBI का Act रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया एक्ट और फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट जो 1999 में पास किया गया था इन दोनों ही एक्ट के तहत फोरेक्स रिज़र्व पर सारा लीगल कण्ट्रोल RBI को दिया गया है।

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार के रूप

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार कई रूप में है  है जो इस प्रकार है –

  1. Foreign Currency Assets: इसमें  बैंक नोट्स, डिपॉजिट्स और आरक्षित मुद्रा की सरकारी प्रतिभूतियां, जैसे बांड्स और ट्रेज़री बिल आते है। मार्च 2021 में टोटल FCA, 536.69 बिलियन डॉलर था जिसमे 359.87 बिलियन डॉलर ओवरसीज सिक्योरिटीज में निवेश था, 153.39 बिलियन डॉलर दूसरे सेंट्रल बैंक्स के साथ डिपाजिट किया गया था और 23.42 बिलियन डॉलर ओवरसीज कमर्शियल बैंक के साथ डिपाजिट किया गया। 25 जून 2021 को आयी रिपोर्ट के अनुसार भारत Forex Reserve के मामले 608 Billion Dollar  साथ रूस को पीछे छोड़ चौथे नंबर पर आ चुका था।
  2. Gold: भारत के Forex Reserve में गोल्ड की हिस्सेदारी 6.6 % की थी। मार्च 2021 में भारत के फोरेक्स रिज़र्व में RBI के पास 695.31 मीट्रिक टन सोना था, जिसमे से 403.01 मीट्रिक टन सोना बैंक ऑफ़ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेट्लमेंट्स में कस्टडी के रूप में रखा गया था। और 292.30 मीट्रिक टन सोना डोमेस्टिकली रखा गया था।
  3. Special Drawing Rights (XDR): XDR अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा परिभाषित और अनुरक्षित पूरक विदेशी मुद्रा आरक्षित परिसंपत्तियां हैं, जो आईएमएफ (IMF)  के लिए खाते की इकाइयां हैं, न कि प्रति मुद्रा। ये International Monetary Fund (IMF) सदस्य देशों द्वारा धारित मुद्रा के दावे का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसके लिए उनका आदान-प्रदान किया जा सकता है। XDR भी एक तरह जी Currency ही है जो IMF सदस्यों द्वारा रखा  जाता है और उसके द्वारा किसी मुद्रा एक्सचेंज कर सकते है। किसी भी देश का XDR वैल्यू को आकलन करने के लिए 5 प्रमुख मुद्राओ का बेल्ट बास्केट बनाया जाता है जिसमे U.S. Dollar, Euro, Japanese Yen, Chinese Yuan और British Pound है।
  4. Reserve Tranche Position: ये उस देश के आईएमएफ नामित कोटा की आईएमएफ होल्डिंग्स के बीच का अंतर  है। आईएमएफ के प्रत्येक सदस्य को एक कोटा (Membership Fee) सौंपा गया है, जिसका एक हिस्सा एक्सडीआर या निर्दिष्ट उपयोग योग्य मुद्राओं (Reserve Assets) में देय है, और सदस्य की अपनी मुद्रा में हिस्सा है। इन्ही चारो से मिलकर भारत की Forex Reserve पूर्ण होता है।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अभी कितना है

वर्तमान वर्ष 2 जुलाई 2021 को भारत का फॉरेक्स रिज़र्व 610.01 Billion Dollar था जो की एक सप्ताह पहले 609 Billion Dollar था। 1 वर्ष पहले 2020 में भारत का Forex Reserve 5.066 Billion Dollar था। 

1990 से 2021 तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार का इतिहास 

जनवरी 1991 में भारत का विदेशी मुंद्रा भंडार 1.2 अरब डॉलर था और यह 16 जून 1991 तक आधा हो गया था भारत मुश्किल से 3 सप्ताह तक केवल विदेशो से आयात कर सकता था। भारत अपने बाहरी भुगतान संतुलन दायित्वों में चूक करने से केवल कुछ हफ्ते दूर था। भारत सरकार की तत्काल प्रतिक्रिया अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से 2.2 Billion Dollar के आपातकालीन ऋण को सुरक्षित करने के लिए थी, जिसमे भारत 67 टन सोने के भंडार को कोलैटरल सिक्योरिटी के रूप में रखा था।

भारतीय रिज़र्व बैंक को 600 मिलियन डॉलर जुटाने के लिए 47 टन सोना  बैंक ऑफ़ इंग्लैंड और 20 टन सोना यूनियन बैंक ऑफ़ स्विटज़रलैंड को देना पड़ा। इसमें  औपचारिक रूप से सुधार 1 जुलाई 1991 को शुरू हुआ जब RBI ने भारतीय रूपये का 9% और 3 जुलाई को 11% और अधिक अवमूल्यन किया। यह दो खुराक में किया गया था ताकि पहले बाजार की प्रतिक्रिया का परीक्षण करने के लिए 9% का एक छोटा सा मूल्यह्रास किया जा सके। इस तरह के सुधारो का महत्वपूर्ण विरोध था, यह सुझाव देते हुए की वे “भारत की स्वायत्तता में हस्तक्षेप” थे।

सन 1990  से लेकर 2021 तक का मासिक डाटा विस्तार से बताया गया है- 

DATE  Total Forex Reserve in USD Billion 
April 1990 3.6
May 1990 3.7
June 1990 3.7
July 1990 3.6
August 1990 3.8
September 1990 3.5
October 1990  6.2
November 1990 5.7
December 1990 5.2
January 1991 6.4
February 1991 5.9
March 1991 5.8
April 1991 4.9
May 1991  4.8
June 1991 4.7
July 1991 4.9
August 1991 4.6
September 1991 5.3
October 1991 5.9

 

November 1991 6.2
December 1991 7.3
January 1992 7.5
February 1992 7.8
March 1992 9.2
April 1992 9.1
May 1992  9
June 1992  9.8
July 1992 10.1
August 1992 9.8
September 1992 9.3
October 1992 9
November 1992 8.3
December 1992 8.9
January 1993 8.7
February 1993 8.6
March 1993 9.8
April 1993 10.5
May 1993 10.3
June 1993  10.5
July 1993 10.9
August 1993 11.2
September 1993 11.4
October 1993 11.8
November 1993 12.2
December 1993 13.9

 

January 1994 14.6
February 1994 17.2
March 1994 19.3
April 1994 19.1
May 1994  19.6
June 1994 20.5
July 1994 21.7
August 1994 21.7
September 1994 23
October 1994 24
November 1994 23.6
December 1994 23.4

 

January 1995 23.8
February 1995 24
March 1995 25.2
April 1995 25
May 1995 24.7
June 1995 24.2
July 1995 24.3
August 1995 23.4
September 1995 23.5
October 1995 22.2
November 1995 21.8
December 1995 22.1

 

January 1996 20.9
February 1996 20.7
March 1996 21.7
April 1996 21.6
May 1996  21.6
June 1996  22.1
July 1996 22.4
August 1996 22.4
September 1996 22.9
October 1996 23.6
November 1996 23.8
December 1996 24.1

 

January 1997 24
February 1997 23.7
March 1997 26.4
April 1997 26.7
May 1997  28.1
June 1997  29.3
July 1997 29.8
August 1997 30.2
September 1997 29.4
October 1997 30
November 1997 27.9
December 1997 27.4

 

January 1998 27.8
February 1998 27.5
March 1998 29.4
April 1998 29.5
May 1998  28.7
June 1998  27
July 1998 27.1
August 1998 27.8
September 1998 29.2
October 1998 29.8
November 1998 29.7
December 1998 30.1

 

January 1999 30.4
February 1999 30.8
March 1999 32.5
April 1999 32.5
May 1999 33.5
June 1999  33.3
July 1999 33.4
August 1999 33.3
September 1999 33.2
October 1999 33.8
November 1999 34.4
December 1999 34.9

 

January 2000 34.9
February 2000 35.9
March 2000 38
April 2000 37.9
May 2000  37.2
June 2000 36.7
July 2000 36.2
August 2000 35.6
September 2000 35.4
October 2000 34.9
November 2000 39
December 2000 40.1

 

January 2001 41.1
February 2001 41.6
March 2001 42.3
April 2001 42.5
May 2001  43
June 2001 43.5
July 2001 43.7
August 2001 45.4
September 2001 44.9
October 2001 45.3
November 2001 46.9
December 2001 48.1

 

January 2002 49.5
February 2002 50.8
March 2002 54.1
April 2002 55.9
May 2002  56.8
June 2002 58.7
July 2002 60.6
August 2002 62.1
September 2002 63.6
October 2002 65.2
November 2002 67.6
December 2002 71.1

 

January 2003 74.3
February 2003 73.5
March 2003 76.1
April 2003 78.3
May 2003  82.3
June 2003 83.2
July 2003 85.6
August 2003 87.3
September 2003 92.3
October 2003 93.8
November 2003 97.4
December 2003 103.2

 

January 2004 106.4
February 2004 109.6
March 2004 113
April 2004 118.5
May 2004  119.4
June 2004 119.5
July 2004 118.4
August 2004 118.2
September 2004 119.6
October 2004 121.3
November 2004 128.2
December 2004 131.2

 

January 2005 129.5
February 2005 135.9
March 2005 141.5
April 2005 141.8
May 2005  138.9
June 2005 138.4
July 2005 140.5
August 2005 144.1
September 2005 143.1
October 2005 143.6
November 2005 142.8
December 2005 137.2

 

January 2006 140.4
February 2006 142.4
March 2006 151.6
April 2006 160.7
May 2006  163.9
June 2006 162.9
July 2006 164.6
August 2006 166.2
September 2006 165.3
October 2006 167.4
November 2006 174.6
December 2006 177.3

 

January 2007 180.2
February 2007 194.6
March 2007 199.2
April 2007 204.4
May 2007  208.1
June 2007 213.4
July 2007 227.1
August 2007 228.8
September 2007 247.8
October 2007 264.7
November 2007 273.5
December 2007 275.3

 

January 2008 293.2
February 2008 301.2
March 2008 309.7
April 2008 314.2
May 2008  314.6
June 2008 312.1
July 2008 306.2
August 2008 295.3
September 2008 286.3
October 2008 252.9
November 2008 247.7
December 2008 256

 

January 2009 248.6
February 2009 249.3
March 2009 252
April 2009 251.7
May 2009  262.3
June 2009 265.1
July 2009 271.6
August 2009 277.3
September 2009 281.3
October 2009 284.4
November 2009 288.1
December 2009 283.5

 

January 2010 281
February 2010 278.4
March 2010 279.1
April 2010 279.6
May 2010  273.5
June 2010 275.7
July 2010 284.2
August 2010 283.1
September 2010 292.9
October 2010 298
November 2010 292.4
December 2010 297.3

 

January 2011 299.2
February 2011 301.6
March 2011 304.8
April 2011 313.5
May 2011  311.5
June 2011 315.7
July 2011 319.1
August 2011 322
September 2011 311.5
October 2011 316.2
November 2011 307.9
December 2011 296.7

 

January 2012 292.8
February 2012 295.8
March 2012 294.4
April 2012 294.8
May 2012  286
June 2012 289.7
July 2012 288.8
August 2012 290.5
September 2012 294.8
October 2012 295.3
November 2012 294.5
December 2012 295.6

 

January 2013 295.5
February 2013 290.9
March 2013 292
April 2013 293.9
May 2013  287.9
June 2013 282.5
July 2013 277.6
August 2013 275.5
September 2013 277.2
October 2013 281.5
November 2013 290.7
December 2013 293.9

 

January 2014 291.1
February 2014 294.4
March 2014 304.2
April 2014 311
May 2014  312.2
June 2014 316.1
July 2014 319.8
August 2014 318.4
September 2014 313.8
October 2014 315.9
November 2014 315.6
December 2014 320.6

 

January 2015 328.7
February 2015 337.7
March 2015 341.6
April 2015 351.9
May 2015 352.5
June 2015 356
July 2015 353.5
August 2015 351.4
September 2015 350.3
October 2015 354.2
November 2015 350.2
December 2015 350.4

 

January 2016 349.6
February 2016 348.4
March 2016 360.2
April 2016 363
May 2016 361.6
June 2016 363.5
July 2016 366.5
August 2016 366.8
September 2016 372
October 2016 366.2
November 2016 361.1
December 2016 358.9

 

January 2017 363
February 2017 364.3
March 2017 370
April 2017 373.3
May 2017 378.8
June 2017 386.5
July 2017 392.9
August 2017 394.6
September 2017 399.7
October 2017 398.8
November 2017 400.7
December 2017 409.4

 

January 2018 417.8
February 2018 420.6
March 2018 422.5
April 2018 420.4
May 2018 412.8
June 2018 406.1
July 2018 404.2
August 2018 400.1
September 2018 400.5
October 2018 392.1
November 2018 393.7
December 2018 393.4

 

January 2019 398.2
February 2019 402
March 2019 412.9
April 2019 418.5
May 2019  421.9
June 2019 429.8
July 2019 429.6
August 2019 428.3
September 2019 433.7
October 2019 445.1
November 2019 451.3
December 2019 459.9

 

January 2020 471.3
February 2020 481.3
March 2020 477.8
April 2020 481.1
May 2020 493.5
June 2020 506.8
July 2020 534.6
August 2020 541.4
September 2020 542
October 2020 560.7
November 2020 574.8
December 2020 580.8

 

January 2021 590.2
February 2021 584.6
March 2021 576.98
April 2021 588.0
May 2021  592.89
June 2021 608.99
July 2021 610.01 

 

2 जुलाई 2021 को भारत का फोरेक्स रिज़र्व 1990 से लेकर जून 2021 तक के उच्च स्तर को पार कर 610.01  बिलियन डॉलर पहुंच गया था, 2014 से 2021 के बीच भारत का forex reserve 300 बिलियन डॉलर से भी अधिक बढ़ा, 1990 से 2014 तक भारत का फोरेक्स रिज़र्व लगभग 300 बिलियन डॉलर था।

विदेशी मुद्रा भंडार में भारत कौन से स्थान पर है?

जनवरी 2021 तक भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा Foreign Exchange Reserve रखने वाला देश था। रूस (Russia) चौथे नंबर पर था। Forex Reserve के लिस्ट में केवल तीन देश भारत से आगे है पहले स्थान पर China (3349.3 Billion Dollar), दूसरे स्थान पर Japan (1376.5 Billion Dollar) तथा तीसरे स्थान पर Switzerland (1074.8 Billion Dollar) है । भारत से हमेशा ईर्ष्या रखने वाला पाकिस्तान इस लिस्ट में 25 Billion Dollar के साथ 61वें स्थान पर है।

निष्कर्ष 

इस आर्टिकल के माध्यम से आपने जाना की विदेशी मुद्रा भंडार क्या है (Foreign Exchange Reserve in Hindi)? भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कितना है? और ये भी जाना की अगर किसी भी देश की विदेशी मुद्रा भंडार खत्म हो जाये तो वो किसी भी देश से वस्तु नहीं खरीद सकता, भारत का फोरेक्स रिज़र्व कहाँ और कैसे रखा है, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार का इतिहास कैसा रहा है, विदेशी मुद्रा भंडार में भारत कौन से स्थान पर है? अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताये और इसे आगे शेयर करे